फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदय रोगों का प्रमुख कारण है प्रदूषण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इलिया। मानव शरीर का अहम अंग हृदय है। इसके बिना मनुष्य का जीना असंभव है। बावजूद हृदय को सुरक्षित रखने के लिए मनुष्य संजीदा नहीं है। इसके कारण हृदय आघात जैसी बीमारी लोगों में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। यह चिंता का विषय बना हुआ है। हृदय रोग का सबसे बड़ा कारण प्रदूषण है। ये बातें कटवा माफी गांव में विश्व हृदय दिवस के मौके पर गोष्ठी में वृक्ष बंधु परशुराम सिंह ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मानव शरीर का नाजुक एवं अहम अंग कहा जाने वाला हृदय आज सुरक्षित नहीं रह गया है। इसका प्रमुख कारण पर्यावरण प्रदूषण है। ध्वनि प्रदूषण भी हृदयाघात का प्रमुख कारण है। बावजूद मनुष्य स्वास्थ्य के प्रति संजीदा नहीं है। हमें यदि स्वस्थ रहना है। अपने अमूल्य अंगों को सुरक्षित रखना है। तो अधिक से अधिक वृक्ष लगाना होगा। ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहें । तभी मानव जीवन सुरक्षित रह सकेगा। साथ ही डी जे जैसे अत्याधुनिक तेज ध्वनि वाले यंत्रों पर पर प्रतिबंध लगाना होगा। इस अवसर पर डॉ. अरविंद पांडेय, डॉ. नरेश संजय सिंह, विनय कुमार, मुन्ना द्विवेदी, पूर्व ग्राम प्रधान सुशील पांडेय, ग्राम प्रधान बासुदेव सिंह, राजवंश चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें