फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के समय बने शौचालयो का नही हुआ भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। लोकसभा चुनाव के तीन वर्ष से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी क्षेत्र के मढ़िया, जलीलपुर, बगही गांवों में अस्थाई रुप से बनाई गए शौचालय के धनराशि अभी तक इन ग्राम पंचायतों में नहीं भेजी गई है। जिससे प्रधानों में जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के समय मढ़िया, जलीलपुर, बगही में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कर्मियों और निर्वाचन कर्मियों के लिए अस्थाई तौर शौचालय का निर्माण कराया गया था। तीन वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा संबंधित ग्राम पंचायतों को शौचालय निर्माण की धनराशि का भुगतान मुख्य विकास अधिकारी के खाते में चेक द्वारा भेज दिया गया। लेकिन पंचायत राज विभाग द्वारा धन का भुगतान अभी तक संबंधित ग्राम पंचायतों को नहीं किया गया। जिससे प्रधानों में जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। वहीं इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। जिलाधिकारी द्वारा यह धन राशि चेक के माध्यम से दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी के निलंबन के कारण धन को ग्राम पंचायतों में भेजने में देरी हुई है। जल्द ही संबंधित ग्राम पंचायतों को शौचालय निर्माण का भुगतान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें