मुगलसराय। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए मॉक ड्रिल किया। इसके तहत स्टेेशन के प्लेटफार्म संख्या दो के पूर्वी छोर पर लावारिस बैग की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। सावधानी पूर्वक बैग को खोला । बैग में कागजात आदि मिलने पर राहत की सांस ली।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आतंकी हमले की सूचना के बाद सभी स्टेशनों पर हाई एलर्ट किया गया है। इसी के तहत दोपहर में 12 बजे स्टेशन पर सूचना मिली कि प्लेटफार्म संख्या दो पर लाइन शहीद बाबा की मजार के पास लावारिस बैग है। इस सूचना पर जीआरपी प्रभारी आरके सिंह सतर्क हो गये और आरपीएफ को भी सूचित किया गया। टीम बना वहां पहुंचे। आरपीएफ के सब इंसपेक्टर राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में जवान वहां पहुंचे। उस स्थान को खाली करा रस्सी से सुरक्षा घेरा बना गया और सुरक्षा उपकरण पहन बैग की सावधानी से जांच करी गई तो उसमें कागज पत्र मिले। जिससे राहत मिली। जीआरपी प्रभारी आरके सिंह ने बताया सुरक्षा के मद्देनजर जवानों की सक्रियता परखने लिए यह मॉक ड्रिल किया गया था।