फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में पानी के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। खेत में नर्सरी डालने के लिए किसानों की चिंता अब बढ़ने लगी, क्योंकि इंद्रदेव भी अभी किसानों के ऊपर मेहरबान नहीं हो पाए हैं। अधिकारियों की लापरवाही के कारण नहरों में अभी तक पानी नहीं पहुंच पाया है। इससे नाराज किसानों ने शनिवार को चतुर्भजुपुर में सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जल्द ही नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि जून महीना का दस दिन बीत चुका है लेकिन अभी तक धान के रोपाई के लिए नर्सरी नहीं डाली गई। किसानों को यह चिंता सताने लगी है कि कहीं नर्सरी देर से तैयार हुई तो रोपाई के लिए उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसानों का कहना है कि अगर समय से नहरों में पानी आ जाता तो किसान राहत की सांस लेते। अबकी बार इंद्रदेव भी किसानों से नाराज हो गए हैं। किसान बरसात होने का भी इंतजार कर रहे हैं। उधर इस बाबत पूछे जाने जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि जल्द ही नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। विरोध प्रदर्शन में अरविंद यादव, कन्हैया यादव, चंदना भगवान दास, बिहारी यादव, चिरकुट, वसंत चौहान, साहब सिंह, तनमन यादव, हीरा भगवती पांडेय, काशी चौहान, गोपी राय, रामकुंवर, रामभरोस, रामसूरत जायसवाल, अन्नू जायसवाल आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें