फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 डिग्री कालेज में रोपित होंगे 17 हजार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जनपद में संचालित राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व स्ववित्त पोषित महाविद्यालय में इस बाद 17400 पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए जनपद में 25 महाविद्यालयों का चयन किया गया है। पौधरोपण के बाद उसकी जीओ टैगिंग की जाएगी। इसके मद्देनजर पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय डिग्री कालेज के प्रधानाचार्य व योजना के नोडल अफसर डा. पंकज कुमार झा ने जनपद के सभी प्राचार्य व प्रबंधकों को पत्र लिखा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर इस बार जनपद में 17400 पौधे महाविद्यालयों के परिसर में लगाया जाना है। इसके तहत पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय डिग्री कालेज, शहीद हीरा सिंह राजकीय महाविद्यालय धानापुर, सावित्री बाई फूले राजकीय महाविद्यालय चकिया, सकलडीहा पीजी कालेज सकलडीहा में एक-एक हजार पौध लगाए जाएंगे। इसके अलावा सकलडीहा बीएड कालेज व खंडवारी महिला महाविद्यालय चहनियां,यमुना देवी महाविद्यालय पूरा बलुआ, मां यमुना गल्र्स एजेकुशन बढ़वल भोजपुर, ग्राम-गोकुलपुर, विमला महाविद्यालय तुलसी आश्रम व लालमनी महिला महाविद्यालय फगुईयां में 500-500 पौधे लगाए जाएंगे । वहीं खंडवारी विधि महाविद्यालय चहनियां में 300, विश्वनाथ सिंह महाविद्यालय परशुरामपुर में 450, राधा कृष्ण महिला महाविद्यालय अलीनगर में 400, ग्राम-केशवपुर में 300, उदासीन श्रीचन्द महाविद्यालय कसवढ़ में 400, मां मंशा देवी महाविद्यालय बरहनी में 800,छत्रधारी महाविद्यालय सदलपुरा, मारकण्डेय महाविद्यालय तारापुर, बाबू तूफानी महाविद्यालय फतेहपुर में 750-750 पौध लगाए जाएंगे। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज मुगलसराय, विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय चंदासी व स्व. रामविलास सिंह शिक्षण संस्थान महिला महाविद्यालय पचफेड़वा में एक-एक पौधे लगाए जाने हैं। इसे लेकर गड्ढे की खुदाई के लिए संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्यों व प्रबंधकों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें