पीडीडीयू नगर। चंदौली जिले में धीरे-धीरे कोरोना ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को जिले में कुल 17 कोरोना संक्रमित मिले। इसमें सात महिला और 10 पुरुष शामिल हैं। एक्टिव केस की संख्या 30 पहुंच गई।
कोरोना महामारी ने फिर से पांव पसारना शुरू कर दिया है। कोरोना के शुरुआत दौर में चंदौली में प्रदेश में सबसे आखिरी में संक्रमित मिले थे। दूसरी लहर में भी यहां संक्रमितों की संख्या अन्य जिलों से कम थी। फिर से कोरोना संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़ने लगी है। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की ओर से जारी सूचना के अनुसार बृहस्पतिवार को कुल 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। ये लोग बरहनी, चहनियां, चकिया, चन्दौली, नौगढ़, नियामताबाद, धानापुर और शहाबगंज विकासखंड के रहने वाले है। वहीं सुखद खबर यह रही कि बृहस्पतिवार को ही छह लोग कोरोना से ठीक हुई। बृहस्पितवार को कोविड जांच के लिए 536 नमूने संग्रहित किए गए। चन्दौली में कोविड के कुल अब तक 18541 केस मिल चुुके हैं। इनमें एक्टिव केस की संख्या 30 है। अब तक 18126 स्वस्थ्य हो चुके हैं।