फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का धरना रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नियामताबाद। मुगलसराय तहसील में अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन 20वें दिन बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जुलूस निकाला। साथ ही पूरे दिन धरने पर बैठे रहे। चेताया कि अगर 19 मई तक एसडीएम व तहसीलदार का तबादला व आरोपित लेखपालों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो अधिवक्ता आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान करेंगे।
विज्ञापन

मुगलसराय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवीदयाल गुप्ता ने कहा कि तहसील में इस समय भ्रष्टाचार चरम पर है। तहसील के अधिकारी व कर्मचारी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों के साथ मारपीट करते हैं। बीते दिनों एक अधिवक्ता को लेखपालों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित वकील ने जिन तीन लेखपालों के खिलाफ अलीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। वरिष्ठ अधिवक्ता समरनाथ सिंह यादव ने कहा कि तहसील कर्मी जानबूझकर खतौनी व अन्य कागजातों में त्रुटि करते हैं। बाद में ठीक कराने के नाम पर पैसा वसूला जाता है। अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। यदि अधिकारियों व कर्मचारियों का रवैया नहीं बदला तो तहसील में विस्फोटक स्थिति पैदा हो जाएगी। उन्होंने आरोपित लेखपालों की गिरफ्तारी व अधिकारियों के स्थानांतरण की मांग की। इस मौके पर महामंत्री जयप्रकाश यादव, वीरेंद्र सिंह यादव, मुरलीधर राव, धर्मेंद्र सिंह, बलवंत पटेल, वसीम अहमद, अरविंद यादव, विजय कुमार, निजामुद्दीन, शिवाजी, कन्हैया, शैलेंद्र कुमार, एसएन तिवारी, संजय, अरविंद पंकज, सूर्यमुनि तिवारी, संतोष श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें