पीडीडीयू नगर। रेलवे ने एक बार फिर रेलवे कालोनी में हुए अतिक्रमण और कंडम क्वार्टरों को तोड़ने का अभियान चलाया। मंगलवार को इंजीनियरिंग विभाग ने रेलवे सुरक्षा बल की टीम के साथ रेलवे के प्लांट डिपो कालोनी में पांच क्वार्टरों को जमींदोज किया वहीं कालोनी में रोड पर लगे 70 गुमटियों को हटाया। इस अभियान से अवैध रूप से कालोनियों में रहने वाले और गुमटी में सामान बेचकर गुजारा करने वालों में हड़कंप की स्थिति रही।
रेलकर्मियों को रहने के लिए रेलवे ने 17 कालोनियों में पांच हजार हजार से अधिक क्वार्टरों का निर्माण कराया है। अंग्रेजों के समय बने क्वार्टर देख भाल के अभाव में जर्जर होने लगे हैं। वहीं सुरक्षा घेरा नहीं होने की वजह से कालोनियों में बाहरी लोगों ने कब्जा कर लिया है। यहां मवेशी पालते हैं और गुमटियों में सामान बेचते हैं। वहीं रेलकर्मी भी क्वार्टरों से सटाकर निर्माण कराया है। जर्जर हो चुके आवासों को रेलवे ने कंडम घोषित किया है । इसके खिलाफ एक पखवारा से रेलवे अभियान चला रही है। पिछले दिनों सेंट्रल कालोनी में अतिक्रमण हटाने के दौरान रेलकर्मी धरने पर बैठ गए। इस पर डीआरएम ने इस तरह के अभियान को रोकने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके मंगलवार को एक बार फिर इंजीनियरिंग विभाग ने आरपीएफ के साथ जेसीबी लेकर प्लांट डिपो कालोनी में पहुुंच गया। यहां पांच कंडम क्वार्टरों को गिराया गया साथ ही कालोनी में गुमटियों में सामान बेचने वाले 70 लोगों को हटाया गया। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक अभियान चलाया गया। इस दौरान आरपीएफ पीडीडीयू पोस्ट के एसआई जीएस राणा सहित अन्य रहे।