फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार की योजनाएं गरीब मजदूर के लिए वरदान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। श्रम विभाग की ओर से प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। वहीं परिसर में कामन सर्विस सेंटर की ओर से शिविर आयोजित हुआ। इसमें 60 से अधिक आंगनबाड़ी, पीआरडी जवान व आशाओं ने अपना पंजीयन कराया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। जिसका लाभ गरीबों को सीधे मिल रहा है। केंद्र सरकार की ओर से श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का संचालन किया जा रहा है। जो एक स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना है। इसका लाभ लेने के लिए लाभार्थी कामन सर्विस सेंटर के जरिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इस योजना के तहत इच्छुक लाभार्थियों के पंजीयन की कमान पूर्णत: जनसेवा केन्द्रों को सौंपी गई है। जनसेवा केंद्र संचालन दीवान इम्तियाज अहमद ने अपनी टीम के साथ कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिविर लगाया और 60 पीआरडी जवानों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का पंजीकरण कर उन्हें कार्ड प्रदान दिया। इस दौरान अपना पंजीयन कराने के लिए पीआरडी व आंगनबाड़ी घंटों जद्दोजहद करते दिखे। जिला प्रबंधक रामभरोस यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के तहत पंजीकरण कराने के लिए लाभार्थी अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक के साथ ही मोबाइल के साथ कामन सर्विस सेंटर पर जाकर अपना पंजीकरण करा लें। इस दौरान सुशील सिंह, साधना सिंह, शारदा प्रसाद, एके श्रीवास्तव, रविंद्र नाथ गोंड, डा. आरके मिश्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें