पीडीडीयू नगर। संत निरंकारी हरदेव सिंह की जयंती शनिवार को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया। पूरे जिले में जगह जगह अभियान चलाकर इलाके की साफ सफाई की गई। इस दौरान लोगों को स्वच्छता का महात्व भी समझाया गया।
संत निरंकारी मंडल नगर इकाई की ओर से शनिवार की सुबह स्वयं सेवकों ने मानसनगर स्थित मानसरोवर तालाब पर पहुंच कर घाटों की साफ सफाई की। इस दौरान शाखा की मुखी हीरावती देवी की अगुवाई में दो घंटे तक कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई की। इस दौरान मुखी हिरावती देवी ने कहा कि संत निरंकारी बाबा ने कहा था कि प्रदूषण बाहर हो अथवा घर के अंदर दोनों खतरनाक है। इसको हटाना आवश्यक है। इस दौरान सेवादल संचालक संतोष कुमार भारती,महात्मा कुलजीत कौल, दुलारे राम रहे। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से बाबा हरदेव सिंह की 65 वी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शनिवार को सैयदराजा नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसका शुभारंभ प्रभारी डा. गोपाल सिंह ने किया। इसी तरह जेठमलपुर बसंतू दास, सेवादल इंचार्ज अजय जी, सुनीता देवी, सतेन्द, संदीप, गणेश, बचाऊ, होरीलाल, गीता, रानी रहे। कमालपुर संवाददाता के अनुसार कस्बा स्थित पंचायत भवन पर निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के जन्म दिन के अवसर पर सेवा दल ने शनिवार को पंचायत भवन के समीप सफाई के साथ ही तालाब की साफ- सफाई की। इस दौरान मुखी गौरीशंकर ने बताया कि बाबा हरदेव के जन्मदिन पर दिल्ली मंडल के सभी सेवा दल के सदस्यों ने अपने क्षेत्र के सभी सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई की है। इस अवसर पर सेवादल इंचार्ज बहादुर प्रजापति, रवीना, सुनीता, गुड़िया, पूनम, कमला, उर्मिला, शील, चंद्रावती, कतवारू, चांदनी, मार्कंडेय, रामजन्म,रामपति, मराछू रहे।