फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचालित हो रहे बिना मान्यता वाले विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। भदोही में वैन हादसे में बच्चों केे झुलसने के बाद शुक्रवार को दूसरे दिन भी गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ जिला प्रशासन ने अभियान चलाया। डीएम नवनीत सिंह के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय और बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने सदर विकास खंड के दो गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों का निरीक्षण कर मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। प्रशासन और शिक्षा विभाग की सक्रियता से बिना मान्यता वाले स्कूल संचालकों में खलबली मची है। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद राय और जिला बेसिक शिक्षाधिकारी भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से सदर विकास खंड के लीलापुर स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर व भगवानपुर गांव में संचालित गैर मान्यता प्रापत विद्यालय ग्लोरियस पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। इस जांच पड़ताल में नियम विरुद्ध विद्यालय के संचालन किए जाने पर दोनों विद्यालयों के प्रवेश द्वार पर ताला लगा दिया। इन विद्यालयों को बंद करने के लिए पूर्व में तीन बार नोटिस दिया जा चुका है। अधिकारियों ने सहायता प्राप्त विद्यालयों में बच्चों को ले जाने के लिए प्रयुक्त होने वाले वाहनों में गैस सिलिंडरों की जांच करने के लिए सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें