फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार विश्वकर्मा समाज संग कर रही अत्याचार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। आल इंडिया यूनाईटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्यालय पर सामाजिक न्याय अधिकार आक्रोश पदयात्रा निकाली। इसमें कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। यह पदयात्रा पूरे नगर भ्रमण कर सदर ब्लाक परिसर में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि देश व प्रदेश में विश्वकर्मा समाज संग अत्याचार किया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश की सरकार ने माटी कला बोर्ड का गठन कर विश्वकर्मा समाज के साथ भेदभाव किया है। तत्काल सरकार मांटी कला बोर्ड के गठन की तरफ शिल्पकार दस्तकार निगम की स्थापना करें। साथ ही समाज को आबादी के हिसाब से पांच प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की जाए, पांच हार्स पावर की मशीनों को लाइसेंस मुक्त किया जाए। कहा समाज के बच्चे जो जन्मजात शिल्पी हैं, उनको बारहवीं के बाद आईटीआई का सार्टिफिकेट प्रदान किया जाए। विश्वकर्मा समाज का स्वाभिमान व गौरव का प्रतीक विश्वकर्मा पूजा पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। यदि सरकार मांगों पर विचार नहीं किया तो समाज के लोग सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगा। इस दौरान नीरज, अशोक, अनिल, धर्मेंद्र, दिनेश, बब्बन, अमित, अवधेश, सुरेश, भरत, रामकिशुन, भोला,मुन्ना, बजरंगी रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रीकांत विश्वकर्मा और संचालन रोशन विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें