फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के खिलाफ लड़ेगा आल इंडिया रंनिंग स्टाफ एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (आइलरसा) के बैनरतले नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित मंडल एवं जोनल सम्मेलन में रेलवे में निजीकरण सहित विभिन्न मुद्दों के लेकर अंदोलन की योजना बनाई गई। कहा गया कि सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है तथा कर्मचारियों के हित में कोई कार्य नहीं कर रही है। बताया गया कि रेलकर्मियों के हित मुद्दों को लेकर 19 फरवरी को नई दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन के दौरान रेलवे के हड़ताल की तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन

सम्मेलन में मुख्य अतिथि आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के केंद्रीय महासचिव एमएन प्रसाद ने कहा कि सरकार मजदूरों के वेतन में कटौती करती जा रही है। रोजगार देने के बजाए युवाओं को बेरोजगार किया जा रहा है। रेलवे में लगातार ठेकेदारी प्रथा लागू की जा रही है और नौकरियों में छटनी की जा रही है। कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन लागू करने की मांग कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। जोनल सचिव एके राउत ने कहा कि लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन पूरे देश में विभिन्न संगठनों को साथ लेकर लड़ाई करेगा। अध्यक्षता करते हुए जोनल अध्यक्ष डीपी श्रीवास्तव ने कहा कि लोको रनिंग स्टाफ के भत्ते आरएसी 1980 के फार्मूले के आधार पर तय करना है लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है। ऐसे में मांगों को लेकर अब हड़ताल ही एक मात्र रास्ता बचा है। 19 फरवरी को दिल्ली में इसकी तिथि तय की जाएगी। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद राम किशुन यादव ने कहा कि रनिंग स्टाफ की मांग जायज है। इस लड़ाई में हमारा पूरा साथ रहेगा। कहा कि सरकार सिर्फ पांच वर्ष के लिए होती है। यदि वह लोगों के हित के लिए काम करती है तो मतदाता उसे दूसरा मौका देता है, यदि काम नहीं करती हैं तो गद्दी से हटाने में देर नहीं करती है। वर्तमान सरकार कर्मचारियों के हित में भी काम नहीं कर रही है। आम लोग परेशान हैं। इस मौके पर मंडल सचिव एसपी सिंह, एसएस हांडा, केंद्रीय संगठन मंत्री डीबी दीन, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य झुन्नू कुमार, रंजित कुमार, ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन के अशोक सिंह, संजय सिंह ने विचार व्यक्त किए। संचालन जितेन्द्र कुमार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें