फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्दे भी कोटे से उठा रहे अनाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। बरहनी ब्लाक में मुर्दे भी कोटे की दुकानों से अनाज उठा रहे हैं। ऐसा ही मामला बरहनी विकास खंड के बरहनी गांव में सामने आया है। यहां राशन के खेल में कोटेदार विभागीय मिलीभगत से मुर्दों को भी राशन बांट रहे हैं। इसके अलावा लगभग एक दर्जन लोगों का डबल राशन कार्ड बनाकर सरकारी अनाज का रुपया हड़पा जा रहा है।
विज्ञापन

बरहनी गांव के तेज उर्फ तेजू और उसकी पत्नी अतवारी देवी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद भी कोटेदार के राशन वितरण रजिस्टर में दोनों को जिंदा दर्शाया गया है। कोटेदार प्रतिमाह बाकायदा इनके नाम से राशन बांटता है और रजिस्टर में सारे रिकॉर्ड भी दर्ज करता है। ग्रामीणों का कहना है कि अपात्रों व मृतकों का नाम पात्रता सूची से बाहर करने के लिए डोर टू डोर सर्वे के बाद भी मुर्दे राशन के लिए लाइन लगा रहे हैं। गांव के वीरेंद्र कन्नौजिया, ज्ञानी, रामबचन, घूरन, मुन्ना राम आदि का कहना है कि भ्रष्टाचार पर सख्ती नहीं हो पा रही है।
कोट-
ऐसी किसी मामले की जानकारी नहीं है। हो सकता है मृतक कार्डधारक के घर वाले मृतक के नाम पर राशन उठा रहे हों। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सुरेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें