चंदौली। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर में जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। अंत में मुख्यमंत्री के नाम 27 सूत्री मांग पत्र एसडीएम जिया लाल सरोज को सौंपा।
इस दौरान पूर्व विधायक दीनानाथ सिंह यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार पूंजीपतियों के लिए कार्य कर रही है। आज देश में किसान, नौजवान, मजदूर सहति समाज का सभी वर्ग परेशान है, लेकिन सरकार पूरी तरह से मौन है। कहा वृद्धा व दिव्यांग पेंशन पांच हजार रुपये प्रति माह किया जाए। 60 वर्ष की आयु के सभी खेत मजदूरों व किसानों को वृद्धव्यस्था और किसान को पेंशन दिया जाए। मनरेगा में जो भी मजदूर काम कर रहा है उन सभी मजदूरो को जांब कार्ड, एक वर्ष में कम से कम 250 दिन काम के साथ समय से मजदूरी 400 रुपयेप्रतिदिन के हिसाब से दिया जाए। इस योजना का विस्तार कर शहरी क्षेत्र में भी लागू किया जाए। कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून के अंतर्गत सभी के लिए राशन कार्ड जारी किया जाए और प्रति यूनिट 10 किलो चावल व गेहू 2 रुपये प्रति किलो की दर से दिया जाए। भूमि सुधार कानून लागू कर के सभी खेत मजदूर परिवार को कम से कम दो एकड़ कृषि योग्य व आवास के लिए किसानों को भूमि दिया जाए। चेताया कि अगर सरकार हम लोगों की बात नहीं मानती है तो हम मजदूर बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान श्रीप्रसाद, जय नाथ, राधे श्याम, राम दुलार, मिठाई लाल, राम प्यारे आदि उपस्थित थे।