पीडीडीयू नगर। फेडरेशन आफ आल इंडिया एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आह्वान पर शुक्रवार को प्रस्तावित भारत बंद का जिले में मिला जुला असर रहा। दवा व्यवसाइयों ने अपनी दुकानें पूरी तरह बंद रखीं। वहीं किराना, सराफा की तकरीबन 60 प्रतिशत दुकानें बंद रहीं। जबकि सब्जी, फल आदि की दुकानें खुली दिखीं। पड़ाव, चंदासी, शहाबगंज, बबुरी सहित अन्य ग्रामीण बाजार में बंदी का असर मामूली रहा। सैयदराजा, चकिया, चंदौली सहित कस्बाई इलाकों में बाजार बंदी का असर दिखा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
जीएसटी, एफडीआई, मंडी शुल्क, सैंपलिंग, आयकर, ऑनलाइन ट्रेडिंग की जटिलताओं और व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में फेडरेशन आफ आल इंडिया एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने 28 को भारत बंद का आह्वान किया था। शुक्रवार की सुबह उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बाजार में घूमकर दुकानों को बंद कराया। इस दौरान व्यापारियों ने जीएसटी में जेल जुर्माना नही चलेगा, काला कानून वापस लो, इंस्पेक्टर राज समाप्त करो के नारे लगाए। नगर भ्रमण के बाद नगर के केंद्रीय कार्यालय पर एकत्र व्यापारियों ने सभा की। सभा में नगर अध्यक्ष मंसूर आलम ने कहा कि अगर सरकार हम व्यापारियों की मांगों को नही मानती है तो व्यापार मंडल इस लड़ाई को तब तक लड़ती रहेगी। जब तक कि सरकार हमारी मांगे पूरी नही करेगी। वहीं युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि इस देश की अर्थ व्यवस्था की ऋण हम व्यापारी है। चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो वर्ष 2019 में पूरे देश के व्यापारी सरकार को मुंह तोड़ जबाब देंगे। इस दौरान जयप्रकाश गुप्ता, मजीद परवेज, शाहिद तौसीफ, अवतार सिंह, मंगल जायसवाल, अखिलेश चौहान, प्रदीप गुप्ता, आलोक जायसवाल, बसंत जायसवाल, रामानंद सेठ, कैलाश जायसवाल, भारत अग्रहरि, शाहिल खान, इमरान आलम, शमीम सहादत, प्रदीप शर्मा शामिल रहे। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष रत्नेश चौरसिया के नेतृत्व में दवा विक्रताओं ने दुकानों को बंद रखा। बाद में त्रिमूहानी पर पहुंचकर सभा ी। इसमें दवा व्यवसायियों ने व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की। नगर उपाध्यक्ष शाह आलम ने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है, इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान एखलाक अहमद, पंकज, रवि गुप्ता, उमेश केसरी, इकबाल अली, नंदलाल, सल्लू केसरी, राहुल रहे। इलिया संवाददाता के अनुसार भारत बंद का असर बाजार में दिखा। व्यापारियों ने दुकानों को बंद कर सभा की। सभा में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्त ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते व्यापारी वर्ग परेशान है। इस अवसर पर शमशेर सिंह, मनोहर केशरी, तुलसी प्रसाद जयसवाल, राजू केशरी, भगवान दास, संतोष केशरी, राजेश गुप्ता, जुगलेश्वर केशरी मौजूद रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के भारत बंद को समर्थन देने के कारण शुक्रवार को सभी मेडिकल की दुकाने बंद रही। मेडिकल की दुकानों के बंद होने से दवा के लिए मरीज हलकान रहे। मेडिकल के दुकानदार दवाओं की खरीद बिक्री को आनलाईन करने के सरकारी फैसले का विरोध कर रहे हैं। दुकानें बंद कराने के दौरान महेन्द्र सिंह, बद्री प्रसाद केशरी, अलियार सिंह, जयप्रकाश मौर्या, ओमप्रकाश पटेल, धीरेंद्र केशरी, ओमप्रकाश, कैलाश जायसवाल रहे।