फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रह अमीनों ने तहसील परिसर में की नारेबाजी

विज्ञापन
विरोध किया
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय तहसील में तैनात तीन अमीनों को वसूली कम होने पर एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने 19 सितंबर को निलंबित कर दिया था। इससे नाराज अन्य संग्रह अमीनों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जो बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। निलंबन वापसी की मांग को लेकर नाराज अमीनों ने तहसील परिसर में कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

19 सितंबर को राजस्व वसूली को लेकर एसडीएम ने अमीनों के साथ समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने अमीन शशिकांत सिंह, छेदीराम और ओमप्रकाश चौबे की वसूली मानक के अनुरूप न होने पर उन्हें निलंबित कर दिया था। इस कार्रवाई से नाराज अमीनों ने एसडीएम आवास पर सोमवार की देर रात तक नारेबाजी कर विरोध जताया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अमीनों को आवास से बाहर निकाल दिया था। इससे क्षुब्ध अमीन देर रात तक तहसील गेट पर धरना देते रहे। चेताया कि निलंबन वापसी तक अमीनों का धरना जारी रहेगा। इस बाबत एसडीएम राम ने बताया कि बगैर वसूली बढ़ाए निलंबन वापसी नहीं होगी। प्रदर्शन करने वालों में अखिलेश मिश्रा, अजीत सिंह, वीरेंद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र गुप्ता, सुभाष पांडेय, तेरसूराम, संतोष श्रीवास्तव, अशोक यादव, रामनरेश, सुनील मिश्रा, वसीम खां, बिहारी यादव, बीरेंद्र यादव, नगेंद्र सिंह, हरिद्वार यादव, ओमप्रकाश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें