फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मोर्चा ने की घाटों व बाजार की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चहनियां। बलुआ क्षेत्र स्थित गंगा तट पर व बाजार में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह पप्पू के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने घाटों व बाजार में साफ सफाई भी की। साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा चलाये जा रहे सफाई अभियान की लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान में सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए। साफ सफाई रखने से बीमारी पास नहीं आती है। इसके अलावा सभी को पौधरोपण में भी सहयोग करना चाहिए। पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पौधे लगाकर उनकी देखभाल करना भी आवश्यक है। इस दौरान सूर्यमुनी तिवारी, फारेस्टर खलील अहमद , आनंद सिंह, वीरेंद्र तिवारी, योगेंद्र मिश्रा, श्याम सुंदर, अनिल सिंह, रमाकांत तिवारी, संकठा मौजूद थे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें