चंदौली। भाजपा किसान मोर्चा के सदस्यों की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण सिंह मंटू की अध्यक्षता में नगर स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें आपसी सहमति के बाद जिलाध्यक्ष ने संगठन का विस्तार किया और पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। उन्होने योगेंद्र मिश्र और हरीश सिंह को संगठन का महामंत्री तथा रामअनुज यादव, शैलेंद्र सिंह, भगवती तिवारी, दिनेश सिंह को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
इसके अलावा जिलाध्यक्ष ने जगत तिवारी, ओमप्रकाश मौर्य, अमित कुमार सिंह, रमेश मौर्य को मंत्री तथा गुड्डू पाठक को मीडिया प्रभारी, रमाकांत निषाद को कार्यालय प्रभारी और अमित सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेचदारी सौंपा। वहीं जिला कार्य समिति के लिए अजीत राय, अरविंद सिंह, बृजेश तिवारी, आनंद सिंह, अविनाश बिंद, अशोक सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह को नामित किया। इसके अलावा मड़ल अध्यक्ष नौगढ़ के लिए चंद्रमा मौर्य, शेषनाथ पांडेय चकिया, सत्यनारायण यादव शहाबगंज, शीतल राय चंदौली पूर्वी, प्रदीप सिंह चंदौली पश्चिमी, राकेश सिंह बरहनी, जयप्रकाश सिंह धानापुर पूर्वी, संजय गिरी धानापुर पश्चिमी, नवनीत राजभर सकलडीहा, श्यामसुंदर मौर्य चहनिया, अनिल सिंह बलुआ, अजय कुमार पटेल नियामताबाद उत्तरी और कल्लू सिंह को नियामताबाद दक्षिणी की जिम्मेदारी दी।