फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में तेजी से हो रहा बढ़ाव, तटवर्ती इलाके के लोग सहमे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चहनिया। पहाड़ों और मैदानी भागों में भारी बारिश के चलते गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। इससे पानी क अभाव में बंद पड़े पंप कैनाल चालू हो गए हैं और धान की रोपाई का काम तो तेज हो गया है लेकिन तटवर्ती इलाकों के ग्रामीण बाढ़ आने की आशंका से डरने लगे हैं। एक सप्ताह से गंगा के जल स्तर में तेजी बढ़ोत्तरी हो रही है। 24 घंटे में आठ फीट गंगा में बढ़ाव हुआ है।
गंगा में लगातार हो हो रही बढ़ोत्तरी से गंगा किनारे के तटवर्ती इलाकों के लोग परेशान हो गए हैं। रविवार को एक फीट प्रति घंटे की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इसी तरह गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी रहा तो पानी गावों में घुसने लगेगा। बाढ़ से कैली, कुरहना, भुपौली, महरौड़ा, कावर, पकड़ी, महुअरिया, बीसूपुर, महुआरी, सराय बलुआ, डेरवा, महुअरकलां, हरधनजूड़ा, पूरा बिजयी, पूरा गनेश, सोनबरसा, चकरा, टाण्डाकला, महमदपुर सरौली, तिरगावा, हसनपुर, बड़गांव, नादी-निधौरा, भुसौला, सहेपुर, इत्यादि दर्जनों गांव प्रभावित होते हैं। जबकि बलुआ सराय व हसनपुर तिरगावा में कटान की आशंका सताने लगी है। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई तैयारी नहीं होने ग्रामीणों में नाराजगी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चहनियां। छात्र संगठन (सृजन परिवार) की बैठक संरक्षक उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गोपाल गुप्ता के आवास पर हुई। जिसमें दुर्गा पूजा महोत्सव 2018 की तैयारी पर व्यापक चर्चा कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में संरक्षक उदय प्रताप सिंह पप्पू ने कहा कि छात्र संगठन (सृजन परिवार) के नेतृत्व में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। बैठक में योगेंन्द्र मिश्रा, संजय गुप्ता, गोपाल गुप्ता, शिवलाल जायसवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें