पीडीडीयू नगर। जन्म स्थली के विकास समेत विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जन्मस्थली सेवा न्यास के कार्यकर्ताओं ने शास्त्री जन्म स्थली पर एक दिन का उपवास रखकर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मांगे पूरी नहीं होने तक इसी प्रकार के संघर्ष की चेतावनी दी।
संस्था के संयोजक कृष्णा गुप्ता ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री की जन्मस्थली के विकास के लिए लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा है। कहा कि वर्तमान सरकार ने मुगलसराय का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर रख दिया। यह पूरी तरह से पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान है। कहा कि संगठन शास्त्री जन्मस्थली के विकास समेत 11 सूत्री मांगों के लिए लगातार संघर्ष करेगा। कहा कि लाल बहादुर शास्त्री यही पैदा हुए , प्रारंभिक शिक्षा भी यहीं हुई। इसलिए शहर का नाम बदलकर उन्हीं के नाम पर रखा जाना चाहिए था। कहा भाजपा पंडित दीन दयाल उपाध्याय को अपना आदर्श मानती है तो उनके नाम पर एम्स सरीखे अस्पताल या फिर विश्वविद्यालय खुलवा देती। लेकिन शहर और स्टेशन का नाम बदलकर सिर्फ राजनीति की जा रही है। इस दौरात संतोष पाठक, अभिषेक नारायण, विजय कुमार, संजीवन लाल, शंकर चौहान, राजकुमार रावत, रिंकू कुमार मौजूद रहे।