फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली कम होने पर अमीनों को वेतन रोकने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर बुधवार को नायब तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में वसूली की समीक्षा की गई। इस दौरान लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम होने पर अमीनों का वेतन रोकने की चेतावनी दी। वही एक अमीन के खिलाफ निलंबन की चेतावनी दी है। तहसील प्रशासन के इस कार्रवाई से अमीनों में खलबली मची हुई है। इसके पूर्व दस अमीनों का वेतन रोकने की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

डीएम की सख्ती के बाद बुधवार को नायब तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी ने अमीनों के साथ परिवहन, खनन, व्यापार कर, बैंक, ग्राम सभा हर्जाना, मोटर क्लेम आदि के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान सिर्फ 26 लाख 38 हजार 901 रुपये वसूली पर नाराजगी जताई। वहीं लक्ष्य के अनुरूप वसूली कम होने पर अमीनों को कड़ी फटकार लगाई। प्रशासनिक अधिकारी सहित कार्यालय के बाबूओं को हिदायत दी कि वसूली में लापरवाही बरतने पर वेतन रोकने व निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। बैठक के अंत में दस बड़े बकाएदारों और एक लाख के ऊपर के बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर वसूली का निर्देश दिया। इस दौरान बिहारी यादव, तेरसू राम, आदर्श, श्याम नारायण, अरुण उपाध्याय, आदित्य सिंह, रमेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें