नौगढ़ । चकरघट्टा थाना क्षेत्र के चमेल बाध गांव में सोमवार की दोपहर मनबढ़ मारपीट की नीयत से ओमप्रकाश यादव के घर घुस गए। ओमप्रकाश को घर पर न पाकर बदमाशों ने उसकी पत्नी और पुत्री की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान शोरशराबा सुनकर बदमाश वहां भाग निकले। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मां बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख दोनों को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी चकरघट्टा के अनुसार दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मंगलवार को कुल आठ लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।