दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर नगर स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नागरिक सुरक्षा के चीफ वार्डन राजीव कुमार गुप्ता एवं वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक नीरज मिश्रा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की।
वक्ताओं ने कहा कि महापुरुषों के जीवन मूल्यों से संगठन हित में स्वयंसेवकों से उसका अनुकरण करने चाहिए। कहा कि गांधी जी द्वारा बताए रास्ते सत्य अहिंसा सत्याग्रह तथा शास्त्री जी के जय जवान जय किसान एवं उनके इमानदारी के उच्चतम मूल्यों पर चलकर ही देश को सफलता की उच्चतम चोटी पहुंच सकता है। इस दौरान रंजीत भट्टाचार्य, राजेंद्र गुप्ता, लल्लन प्रसाद, विजय दूबे, अवधेश केसरी, धर्म प्रकाश जायसवाल, डा. ए के सिंह, अरविंद रस्तोगी व राजीव कुमार ने विचार व्यक्त किए। इसके बाद संगठन ने स्वछता अभियान को सफल बनाने की शपथ ली। वहीं संगठन को मजबूत बनाने के लिए स्वयंसेवकों को जोड़ने पर जोर दिया गया।