चकिया। श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति सहदुल्लापुर तथा प्रखंड रामलीला समिति पचवनियां के संयुक्त तत्वावधान में सहदुल्लापुर तिराहे पर शनिवार की देर शाम रावण दहन के बाद भरत मिलाप की लीला हुई। जिसे दिखने के लिए नर-नारियों की भीड़ रही।
मां काली जी के पोखरे पर श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति सहदुल्लापुर द्वारा दशहरा के अवसर पर रावण वध की लीला के बाद सहदुल्लापुर तिराहे पर भरत मिलाप की लीला प्रखंड रामलीला समिति पचवनियां के बाल पात्रों द्वारा की गई। हनुमान जी द्वारा भरत को राम के आगमन की सूचना दिये जाने के साथ भरत मिलाप की लीला शुरू हुई। जो राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघभन के मिलन के साथ सम्पन्न हुआ। इसके बाद क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने चारो भाईयों की आरती की तथा आकर्षक आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष उमेश कुमार चौहान, रामप्रसाद सिंह, लोहा सिंह, राजेश चौहान, मनोज चौहान, प्यारे सोनकर, संजय चौहान, भूपेन्द्र जायसवाल, बुधिराम विश्वकर्मा, कपूरचंद्र जायसवाल, रामललीत यादव, रजत कुमार, बाबू चौहान, अजय सेठ, राजेश पटेल, श्रवण चौहान सक्रिय रहे। टाडांकला संवाददाता के अनुुसार रामलीला समिति रामशाला मारूफपुर द्वारा रामशाला परिसर में विशाल मेला लगवाया गया । रावण का वध करने के पश्चात भगवान राम और लक्ष्मण की झांकी को सुंदर तरीके से सजाकर माल्यार्पण माल्यार्पण किया गया और आरती उतारी गई।