फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरवाडीह पैसेंजर में बम की सूचना पर यात्रियों में अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल के बरकाकाना से चलकर वाराणसी जंक्शन को जाने वाली 53525 अप बरवाडीह पैसेंजर ट्रेन के विकलांग कोच में सोमवार को बम रखे जाने की सूचना पर रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर ट्रेन की शिवसागर रोड, भभुआ रोड और कर्मनाशा रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी, आरपीएफ और लोकल पुलिस द्वारा जांच की गई। ट्रेन को कर्मनाशा रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर यात्रियों को नीचे उतार दिया गया और ट्रेन की जांच की गई। जांच से संतुष्ट होने पर रात आठ बजे ट्रेन मुगलसराय के लिए रवाना की गई। स्टेशन मास्टर कर्मनाशा आरके तिवारी ने बताया कि रेलवे प्रशासन के निर्णय पर ट्रेन को पौने चार घंटे बाद रात आठ बजे मुगलसराय के लिए रवाना किया गया। ट्रेन सवा चार बजे कर्मनाशा रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी।
विज्ञापन

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त रमेश चंद्र ने बताया कि सोमवार को दिन में दो बजे झारखंड से किसी ने धनबाद मंडल के आरपीएफ कंट्रोल नंबर 182 पर बरवाडीह पैसेंजर के विकलांग कोच में बम रखे जाने की सूचना दी। धनबाद से सूचना मुगलसराय कंट्रोल को मिली तो ट्रेन को शिवसागर रोड रेलवे स्टेशन पर रोककर आरपीएफ और जीआरपी ने जांच की लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके पश्चात भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर भी जांच की गई। डिस्पोजल दस्ता सासाराम को भी इसकी सूचना देते हुए ट्रेन को करीब सवा चार बजे कर्मनाशा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर खड़ा कराकर यात्रियों को ट्रेन से नीचे उतार दिया गया। यहां पर जीआरपी और आरपीएफ संग स्थानीय पुलिस ने भी पूरी ट्रेन को खंगाल डाला लेकिन कुछ नहीं मिला। स्टेशन मास्टर कर्मनाशा ने यात्रियों को महाबोधि और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से मुगलसराय के लिए रवाना किया जहां से वे अपने गंतव्य को रवाना हुए। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि सासाराम से पहुंचे बम डिस्पोजल दस्ते ने भी जांच कर ट्रेन को आगे बढ़ाने के लिए संस्तुति की तब जाकर ट्रेन को रात आठ बजे कर्मनाशा से मुगलसराय के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें