मुगलसराय। पूर्व मध्य रेलवे में चल रहे स्वच्छता पखवारा के तहत मंगलवार की शाम डीआरएम किशोर कुमार ने स्टेशन पर पहुंच कर दो ट्रेनों के पैंट्रीकार की जांच की। इस दौरान ट्रेनों के यात्रियों से वार्ता कर साफ सफाई और खान पान व्यवस्था का फीड बैक भी लिया। बाद में स्टेशन पर लगने वाले स्केलेटर के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण से स्टेशन पर खलबली की स्थिति रही।
डीआरएम किशोर कुमार शाम छह बजे मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने पूरी से नई दिल्ली जा रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के पेंट्रीकार की जांच की। । बाद में उन्होंने सभी बोगियो मे घूम कर यात्रियों से साफ सफाई और खान पान की व्यवस्था का फीड बैक लिया। इसके बाद प्लेटफार्म संख्या सात पर आई गया नई दिल्ली अप 12397 महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन के पेंट्रीकार में घुसकर साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। डीआरएम ने सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने की हिदायत दी। इसके बाद विभिन्न कोच में घूमकर यात्रियों से साफ सफाई का फीड बैक लिया। बाद में पीएसबी हाल के समीप बनने वाले स्केलेटर निर्माण के संबंध में इंजीनियरों से जानकारी ली।