फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीणों में उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कन्दवा। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों में बिजली व्यवस्था बीते एक माह से चरमरा गई है। इससे काफी परेशानी हो रही है। सिंचाई न होने से किसानों को भी दिक्कत हो रही है। नरवन परगना के 120 गांवो के साथ नौ कैनाल और 70 राजकीय नलकूपों को अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

पिछले एक माह से बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की अनियमित आपूर्ति होने से सिंचाई व्यवस्था बेपटरी हो गयी है । शिकायत के बाद भी अनियमित कटौती से छुटकारा नही मिल पा रहा है। क्षेत्र के डा. संजय सिंह, देवेंद्र राय, रमेश राय, डा. मनोज सिंह चंदेल, अनिल सिंह झुन्ना, डा. जय कुमार सिंह, संजय सिंह, टुनटुन सिंह, देवेंद्र यादव आदि का कहना है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान नही होता है तो हम अमडा विद्युत उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस संबंध में अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता मनोज पटेल ने बताया कि अमड़ा विद्युत उपकेन्द्र को गाजीपुर जनपद के जमानिया से विद्युत आपूर्ति की जाती है। वहां से जितनी बिजली मिलती है उतनी आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें