फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने चकिया अहरौरा मार्ग पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिकारगंज। क्षेत्र के मुड़हुआ दक्षिणी गांव में स्थापित जल निगम के पेयजल नलकूप की ओवरहेड टंकी से पाइप लाईन क्षतिग्रस्त होने के कारण नेवाजगंज ग्राम पंचायत की सोनबरसा बस्ती के ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। चार माह से पीने का पानी न मिलने से आक्रोशित सोनबरसा गांव के ग्रामीणों ने रविवार को चकिया-अहरौरा मार्ग पर उतरकर पानी की बाल्टी, डिब्बा लेकर प्रदर्शन किया। जिससे कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन

नेवाजगंज ग्राम पंचायत की सोनबरसा बस्ती को मुड़हुआ दक्षिणी ग्राम पंचायत में स्थापित पेयजल नलकूूप से पेयजल की आपूर्ति पिछले एक दशक से की जा रही थी। पिछले चार माह से भूमिगत पाईप लाईन के ध्वस्त होने के कारण पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी हुई हैं। इसे बस्ती में पेयजल के लिए एक मात्र एक कुआ और एक हैंडपंप हैं। इससे बड़ी आबादी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा हैं। नेवाजगंज गांव के नाम से ही जागेश्वरनाथ धाम परिसर में एक अन्य पेयजल नलकूप की स्थापना की गई है। लेकिन इस पेयजल सिस्टम से भी सोनबरसा गांव को पाइप लाईन के सहारे नही जोड़ा गया है। इससे बस्ती के लोगों को पीने का पानी नही मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि खराब पाइप लाइन को बदलवाने के लिए वे तहसील दिवस सहित जल निगम को कई बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई न होने से प्रदर्शन के लिए विवश हैं। इस बाबत पूछे जाने पर जल निगम के कर्मचारी ने बताया कि पेयजल के लिए लगे नलकूपों को ग्राम पंचायतों को हैंडओवर किया जा चुका हैं। अब ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों की है। नेवाजगंज ग्राम पंचायत के प्रधान जर्नादन सिंह ने कहा कि सोनबरसा बस्ती को लंबे समय से मुड़हुआ दक्षिणी गांव में स्थापित नलकूप से पानी मिल रहा था। पाइप लाईन खराब होने के कारण पेयजल आपूर्ति ठप हैं। मुड़हुआ दक्षिणी ग्राम पंचायत के प्रधान बैजनाथ यादव ने कहा कि सोनबरसा बस्ती दूसरे ग्राम पंचायत में स्थित हैं। प्रदर्शन करने वालो में गुलाबी, गीता, मालती, रिंकी, रूकसाना, सरिता, सहाना, निर्मला लालमनी, मान सिंह, गुलाब, सर्फुदीन, त्रिलोकी, रमेेश, रामभरोस, घुरफेक्कन, छेदी राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें