फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम नही हो रही है सब्जियों की कीमत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुगलसराय। लगातार हो रही बारिश ने बाजार में सब्जियों के आवक पर असर डाला है। यही नहीं खेतों में पानी जमा होने से सब्जियों के उत्पादन पर भी असर पड़ा है। इसका नतीजा यह हुआ कि बाजार में सब्जियों की कीमत तीस से 40 फीसदी बढ़ गई है। एक पखवारा से सब्जियों की कीमत पर आसमान पर है।
विज्ञापन

मानसून पूरे जोर पर है। रुक रुक कर लगातार बारिश हो रही है। दस से 15 दिनों तक लगातार बारिश के बाद गुरुवार और शुक्रवार को धूप निकली लेकिन अभी भी सब्जियों की आवक बाजार में कम है। गंगा के तटवर्ती इलाकों में गंगा की कछार पर परवल, नेनुआ, भिंडी सहित अन्य सब्जियों की खेती होती है लेकिन बारिश के बाद गंगा के जल स्तर में भी बढ़ोत्तरी हुई है और कछार डूब गए हैं। खेतों की फसल बर्बाद हो गई है। यही कारण है कि मानक के अनुरूप सब्जियां बाजार में नहीं पहुंच रही है। सब्जियों की कमी की वजह से बाजार में इसकी कीमत में मानो आग लग गई है। सर्वाधिक कीमत तो टमाटर, धनिया, अदरक और मिर्च की बढ़ी है। इससे चटनी खाना मुश्किल हो गया है। अन्य मौसमी सब्जियां भी तीस से चालीस फीसदी तक महंगी हुई है। सब्जी विक्रेता रवि सोनकर ने बताया कि सब्जी महंगा होने की वजह से लोग किलो के बजाए पाव केभाव सब्जियां खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


सब्जियों की वर्तमान कीमत एक पखवारा पूर्व का भाव
टमाटर-60 रुपये प्रतिकिलो 40 रुपये प्रतिकिलो
परवल - 40 रुपये प्रतिकिलो 20 रुपये प्रति किलो
बोड़ा- 40 रुपये प्रति किलो 30 रुपये प्रति किलो
करैला- 30 रुपये प्रति किलो 20 रुपये प्रतिकिलो
गोभी- 40 रुपये प्रति पीस 30 रुपये प्रति पीस
कोहड़ा - 20 रुपये प्रति किलो 20 रुपये प्रति किलो
कुनरू- 20 रुपये प्रति किलो 15 रुपये प्रति किलो
भिंडी- 20 रुपये प्रति किलो 15 रुपये प्रति किलो
बैगन लंबा-20 रुपये प्रतिकिलो 10 रुपये प्रति किलो
बैगन गोल-30 रुपये प्रति किलो 20 रुपये प्रति किलो
नेनुआ -30 रुपये प्रतिकिलो 30 रुपये प्रति किलो
बीन्स- 80 रुपये प्रति किलो 50 रुपये प्रति किलो
चठैला-60 रुपये प्रतिकिलो 40 रुपये प्रति किलो
पपिता -60 रुपये प्रतिकिलो 50 रुपये प्रति किलो
शिमला-80 रुपयेे प्रतिकिलो 60 रुपये प्रतिकिलो
लौकी- 20 रुपये प्रतिकिलो 15 रुपये प्रतिकिलो
गाजर-40 रुपये प्रतिकिलो 20 रुपये प्रतिकिलो
कृष्ण मुरारी मिश्र/अजातशत्रु चौबे
बाइट-2900
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें