फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द खुलेगा बिजली थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले में जल्द ही बिजली थाना खुल जाएगा। इसके लिए जमीन की तलाश शुरू हो गई है। हालांकि विभाग इसे जिला मुख्यालय पर ही खुलवाना चाहता है। वह भी एक्सईएन कार्यालय के आसपास होगा। इसको लेकर कवायद जारी है। अधिकारियों का कहना है कि अगले माह तक थाने काम शुरू कर देंगे। इन थानों में बिजली से जुड़े मुकदमे दर्ज होंगे।
विज्ञापन

इस क्रम में बिजली चोरी और वसूली से जुड़े मामले देखे जाएंगे। साथ ही करेंट आदि से मौत के मामले में भी विभाग की रिपोर्ट में तकनीकी खामियां उजागर होती हैं, जिससे मृत व्यक्ति के परिजन विभाग से कोई लाभ नहीं मिल पाते हैं। इस तरह के मामले में थाने महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विभाग का जब-जब बिजली की चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलता है, सैकड़ों ऐसे मामले सामने आते हैं जिनका वह मुकदमा तक दर्ज नहीं करा पाते हैं। बिजली थानों में जहां करेंट से व्यक्ति, पशु व अन्य की मौत होती हैं, वहीं बिजली चोरी के मामलों के अलावा मीटर चोरी, तार चोरी, मारपीट, विजिलेंस छापा आदि के तमाम मुकदमे इसी थाने में दर्ज होंगे। इस संबंध में एक्सईएन रामकुमार का कहना है कि थाना खुलने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। वैसे शासन का निर्देश है कि जमीन जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए, ताकि आगे की कार्रवाई शुरू हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें