फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 16068 मतदाता आज चुनेंगे अपना अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उप चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होगा। इसके लिए 18 बूथों पर 16068 मतदाता वोट डालेंगे। सोमवार को पाॅलिटेक्निक परिसर से पोलिंग पार्टियां कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना की गईं।
विज्ञापन

उप चुनाव के लिए मंगलवार को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसमें 16068 मतदाता वोट डालेंगे। मतदान के लिए 18 बूथ बनाए गए हैं। वहीं, एक जोनल और दो सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
सोमवार को मतदान पार्टियों को पुलिस के साथ रवाना किया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी बिराग पांडेय ने बताया कि मतदान के लिए 22 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियों ने बूथों में पहुंचकर व्यवस्था संभाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें