फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में सूखा कुआं, पेयजल का खड़ा हुआ संकट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


इलिया। बनरसिया-इसरगोढ़वा मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर परिसर के आसपास पेयजल की व्यवस्था ना होने से श्रद्धालुओं व राहगीरों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। दो गांवों को जोड़ने वाले इस मार्ग के मध्य में हनुमान जी का मंदिर स्थित है। अब तक लोग यहां वर्षों पुराने कुएं से पानी निकाल कर पीते रहे हैं। मगर भीषण गर्मी के चलते कुआं सूख गया है। इससे यहां पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं को प्यास लगने पर पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। वे आसपास के गांवों में पानी तलाश कर प्यास बुझाते हैं। मंदिर के पुजारी रामसूरत और रामराज ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान व ब्लॉक मुख्यालय से मंदिर के पास हैंडपंप लगाए जाने की मांग की जा चुकी है। बावजूद इसके आज तक पीने का पानी के लिए एक हैंडपंप तक नहीं लगाया गया जबकि यहां प्रतिदिन दर्जनों राहगीर यहां से गुजरते हैं। वहीं श्रद्धालुओं का भी मंदिर पर आना-जाना लगा रहता है। समाजसेवी सोहन सिंह चौहान व अन्य ग्रामीणों ने मंदिर पर हैंडपंप लगाए जाने का मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें