फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज के मौत के बाद मंत्री के कार्यक्रम स्थल पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के स्वागत सभा में रविवार की रात जिला अस्पताल के मरीजों व उनके तीमारदारों ने बिजली अव्यवस्था को लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंच हंगामा किया। आरोप लगाया कि जिला अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और बिजली न होने के कारण मरीज सुरेश की जान चली गई। पुलिस व भाजपा नेताओं ने मौके को संभाल मरीजों व तीमारदारों को किसी तरह शांत कराया और जिला अस्पताल पहुंच बिजली व्यवस्था संग अन्य सुविधाओं को बहाल कराया। वहीं मृतक सुरेश के शव को सरकारी शव वाहन से घर पहुंचाया।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में रविवार को सुबह आठ बजे से देर रात तक पैनल में आई खराबी के चलते बिजली नहीं थी। वहीं समय से सुई व दवा ना मिलने और बलुआ थाना क्षेत्र के मटियारा गांव निवासी सुरेश (45) मरीज के मौत के बाद मृतक के परिजन व अस्पताल के मरीज संग तीमारदार आग बबूला हो गए। नाराज होकर लोग मुख्यालय के एक लान में चल रहे सांसद व केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय के कार्यक्रम स्थल पहुंच कर हंगामा खड़ा कर किया। इसे देख पुलिस के हाथ पाव फूल गए मौके पर पहुंचे सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय व भाजपाइयों ने किसी तहर से समझा बुझा कर लोगों को शांत कराया। वहीं कई घंटों से बिजली नहीं होने के साथ ही मरीजों को न तो समय से दवा दिया जा रहा है और नहीं सुई लगाई जा रही है। इससे मरीजों के साथ तीमारदारों को परेशानी हो रही है और अस्पताल प्रशासन मौज कर रहा है। मरीजों का कहना है था की सुबह से जिला अस्पताल की बिजली गुल है मरीजों को सुबह से परेशानी झेलना पड़ रहा है जिससे मरीजों की हालत और बिगड़ जा रही है और ना ही डॉक्टर समय से मरीजों को देखने के लिए नहीं आ रहे है और नहीं हमारे मरीजों को समय से सुई दवा भी नहीं मिल रही है। इस हालत में हम लोग मरीज को लेकर परेशान हैं। गर्मी के मरीज सुरेंद्र राम की मौत हो गई। इसे गंभीरता से लेते हुए भाजपाई व सीएमओ डा. आरके मिश्र जिला अस्पताल पहुंच मरीजों की समस्याओं को सुना व व्यवस्था करने के साथ जिला अस्पताल की बिजली को बहाल कराया। सीएमओ डा.आरके मिश्र ने कहा कि सुरेंद्र टीबी का मरीज था। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को सरकारी शव वाहन से उसके घर पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें