फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के फीडर का पैनल जला, आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय जिला अस्पताल में रविवार की सुबह करीब आठ बजे पैनल में आई खराबी के चलते बिजली गुल हो गई। इससे एक ओर मरीज व उनके तीमारदार जहां बिना बिजली हलकान हुए, वहीं मेडिकल स्टाफ भी बिजली गुल होने से इलाज व्यवस्था प्रभावित होने से परेशान हुए। इमरजेंसी वार्ड में टॉर्च व मोबाइल फोन की रोशनी में मरीजों का इलाज हुआ। हाल यह रहा कि अस्पताल में लगा जनरेटर भी जवाब दे गया और आपूर्ति बाधित होने पर चालू नहीं हो सका। बिजली विभाग इंजीनियर खराबी को दूर करने आए लेकिन देर रात तक सफलता नहीं मिल सकी। खराबी दूर करने में अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए हैं।
मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय को निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए शासन ने अस्पताल परिसर में अलग फीडर की स्थापना कराई है। जिससे जिला अस्पताल में मरीजों को चौबीस घंटे बिजली की आपूर्ति की जाती है। रविवार की सुबह अचानक फीडर के पैनल में आई खराबी के चलते आपूर्ति बाधित हो गई। सबसे अधिक परेशानी वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को उठानी पड़ी। मरीज गर्मी और पसीने से तरबतर हो गए। वहीं मरीजों के तीमारदारों को बाजार से हाथ के पंखी लगाकर की किसी प्रकार गर्मी से राहत का प्रयास किया, लेकिन भीषण गर्मी में राहत नहीं मिल इसकी। वहीं कई अस्पताल के बाहर और गैलरी में भी दिखाई दिए। बिजली विभाग की लापरवाही से मरीज और तीमारदारों ने नाराजगी जताई। बिजली की व्यवस्था ठीक कराने की मांग की। बिजली विभाग के इंजीनियर उसे देर रात तक ठीक करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के लिए बनाए गए फीडर के पैनल के खराब होने के कारण बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। इसे ठीक करने के लिए इंजीनियरों को बुलाया गया है जो उसे ठीक करने में लगे हुुए हैं। देर रात तक बिजली की व्यवस्था बहाल हो जाएगी। डा.अरविद सिंह, सीएमएस ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें