फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में नाली निर्माण आरंभ, उद्यमियों में हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नियामताबाद। औद्योगिक क्षेत्र फेज दो को मॉडल औद्योगिक क्षेत्र बनाने की प्रक्रिया शनिवार को शुरू हो गई। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या ने फेज दो की जल निकासी के लिए बनाई जाने वाली आरसीसी नाली के निर्माण कार्य का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र फेज दो में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण उद्यमी काफी परेशान थे। इसपर एसोसिएशन की ओर से नवंबर 2018 में प्रदेश सरकार से नाली निर्माण की मांग की गई थी। इसके बाद सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की पहल पर इसके लिए शासन की ओर से 96 लाख 95 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृति की गई है शीघ्र ही बंधी प्रखंड वाराणसी कार्य प्रारंभ करेगा। इससे उद्यमियों को जलनिकासी की समस्या से निजात मिल जाएगी। कहा कि प्रदेश सरकार की विकासशील नीति के कारण ही औद्योगिक क्षेत्र मॉडल के रूप में विकसित हो रहा है। जिले के युवकों को रोजगार के अवसर औद्योगिक क्षेत्र में ही उपलब्ध कराया जाएगा। लखनऊ में आयोजित इंवेस्टर्स समिट के बाद औद्योगिक क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है। वहीं कार्यदायी संस्था बंधी प्रखंड के अधिशासी अभियंता वीके कुशवाहा ने कहा कि आरसीसी नाली का निर्माण चंदरखा गौरी कोटवा ताल ड्रेन में तीन सौ 70 मीटर तक होगा। इसकी चौड़ाई व गहराई सात-सात फीट होगी। इस मौके पर चंद्रेश्वर जायसवाल, जगन्नाथ घोष, शांतिलाल जैन, अमित गुप्ता, भरत जोतवानी, नरेंद्र सिंह, त्रिभुवन सिंह, विजय सिंह, सतीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें