फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतराष्ट्रीय समपार फाटक दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय मंडल की ओर से अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस के मौके पर वरीय मंडल संरक्षा अधिकरी केएन सिंह यादव की देख रेेख में जगह जगह अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान जगह जगह नुक्कड़ नाटक केे माध्यम से लोगों को रेलवे फाटक पार करने के नियम समझाए गए।
विज्ञापन

रेलवे के रास्ते में सड़क पड़ने पर विभाग समपार फाटक का निर्माण करता है। जागरूकता के अभाव में बंद फाटक को पार करने के चक्कर में प्रति वर्ष मंडल में सौ से अधिक लोग अपनी जान गंवा देते हैं। यही नहीं आए दिन नियमों का पालन नहीं करने से फाटक टूट जाते हैं और इससे रेलवे के आवागमन प्रभावित होता है। पूरे विश्व में छह जून को समपार फाटक जागरूकता दिवस मनाया जता है। मंडल में तीन जून से अनवरत अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को सुबह संरक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने पीडीडीयू जंक्शन, एआरटीओ परिसर, ग्राम पंचायत सरेसर, पेट्रोल पंप के साथ विभिन्न समपार फाटकों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर बृजमोहन, एके तिवारी, सुुरेन्द्र प्रसाद, एपी सिंह, आरके विश्वकर्मा, सौरभ कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें