फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में कृषि अधिकारी सहित 29 अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने सोमवार को दस सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दस विभागों में कुल 29 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने सभी को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा है। साथ संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। सीडीओ सुबह 10.40 पर सबसे पहले जिला विकास कार्यालय पहुंचे। यहां तैनात प्रधान सहायक पंकज राय, सहायक लेखाकार आबिद हुसैन तथा कनिष्ठ सहायक प्रशांत कुमार कार्यालय में मौजूद नहीं थे। इसके बाद वह ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय में धमक पड़े। यहां तैनात लेखाकार राना बोस, वरिष्ठ सहायक उमेश रमन, कनिष्ठ सहायक कमलेश सिंह तथा कम्प्यूटर आपरेटर संदीप मिश्रा गायब मिले। इसके बाद कृषि उपनिदेशक कार्यालय में वरिष्ठ सहायक त्रिलोकी तिवारी, मृदा प्रयोगशाला में नागेंद्र उपाध्याय अनुपस्थित मिले। वहीं कृषि विभाग में जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती, प्रधान सहायक मनोज कुमार तिवारी, राकेश सिंह, चंदन सिंह, चालक मनोज कुमार तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कलावती अनुपस्थित मिली। इसी प्रकार कृषि रक्षा अधिकारी अमित जायसवाल, अखिलेश त्रिपाठी, समर सिंह यादव, परवेज हुसैन, गीता देवी, वंशनारायन सिंह, उप संभागीय कृषि प्रसार कार्यालय में सहायक महेंद्र कुमार सिंह, चालक ओमप्रकाश सिंह, विनय कुमार सिंह अनुपस्थित रहे। वहीं जिला बचत कार्यालय में कनिष्ठ सहायक विजय कुमार यादव, युवा कल्याण विभाग में व्यायाम प्रशिक्षक मदन लाल, सीपीओ शिवशंकर सिंह तथा जिला क्रीड़ा कार्यालय में उप क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह और जिला क्रीड़ा अधिकारी दिव्या वर्मा अनुपस्थित मिली।
विज्ञापन


अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति चेक करने के लिए दस कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। इसमें कुल 29 लोग अनुपस्थित पाए गए है। सभी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। -डा. एके श्रीवास्तव, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें