फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी अकीदत के साथ मना हजरत लाइन शहीद बाबा का सालाना उर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर में गंगा-जमुनी तहजीब की पहचान हजरत लाइन शहीद बाबा का सालाना उर्स रविवार का पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। बाबा के दर पर दुआख्वानी करने के लिए नगर सहित आसपास केे इलाकों से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे। इस मौके पर स्टेशन पर मेला लगा रहा। वहीं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पश्चिमी छोर पर स्थित लाइन शहीद बाबा का सालाना उर्स प्रति वर्ष दो जून को मनाया जाता है। इस वर्ष भी उर्स की तैयारियां पहले से शुरू हो गई थी। बाबा के मजार की रंगाई पुताई के बाद विद्युत झालरों से भव्य ढंग से सजाया गया। रविवार को सुबह गुस्ल और संदलपोशी हुई। दोपहर में 12 बजे खिचड़ा बनाकर अकीदतमंदों में वितरित किया गया। दोपहर में भीषण गर्मी और रोजा की वजह से भीड़ कम रही लेकिन शाम होते ही जायरीनों की भीड़ बढ़ने लगी। महिला पुरुष बच्चे, बुजुर्ग सभी मजार पर पहुंचते और मजार पर माथा टेकते। दोपहर तीन बजे शाहकुटी में बाबा के खादिम मोहम्मद आजाद के आवास से गाजे बाजे के साथ गागर चादर का जुलूस निकाला गया। नगर का भ्रमण करने के बाद जुलूस स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और देर शाम बाबा की चादरपोशी की गई। रोजेदारों ने मजार के पास ही रोजा भी खोला। वहीं मजार के समीप फूल माला, धूपबत्ती, चादर के साथ खिलौने आदि की दुकानें सजी थी। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए विभिन्न संगठनों ने शर्बत का वितरण किया। यहां भी भीड लगी रही। वहीं, मेला को देखते हुए रेलवे ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। प्लेटफार्म संख्या एक और दो पर दिनभर टिकट चेकिंग नहीं हुई। वहीं प्लेटफार्म संख्या एक और दो पर आने वाले ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाया गया। आरपीएफ और जीआरपी कर्मी पूरी तरह मुस्तैद रहे। वहीं जीआरपी इंस्पेक्टर आरके सिंह, राजेश कुमार आदि चक्रमण करते रहे। इस मौके पर सुशील चंद्र उर्फ डब्लू, नसीम अहमद, सुल्तान, इस्लाम, मनोहर, शंभूनाथ, जय कुमार, राजमाली, राजकुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें