फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों में अकीदत संग पढ़ी गई अलविदा की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। माह-ए-रमजान के आखिरी जुमे की नमाज यानी अलविदा की नमाज शुक्रवार को जिले में पूरी अकीदत के साथ मुस्लिम बंधुओं ने अदा दी। दिन चढ़ने के साथ ही मस्जिदें लोगों की भीड़ से गुलजार होने लगी और दोपहर होते-होते मस्जिदों के अंदर व बाहर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। कड़ी धूप व गर्मी के बावजूद लोगों ने पूरी शिद्दत के साथ तकरीर सुनी और अलविदा की नमाज अदा की।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित शाही मस्जिद में तकरीर करते हुए मौलाना इलियास व जामा मस्जिद के मौलान ओवैसी अहमद ने कहा खुदा सच्चे दिल से इबादत करने वाले अपने बंदों पर रहमत अदा फरमाते हैं और उनके गुनाहों को माफ कर देते हैं। रमजान के पहले असरे में खुदा अपनी रहमत अपने बंदों को नवाजता है। कहा कि नमाज से जुडे़ं और अपने अंदर की बुराइयों को बाहर निकाल दें। इसी तरह जामा मस्जिम में भी अलविदा की नमाज अदा करने को भारी हुजूम उमड़ पड़ा था। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के जवान तैनात नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें