पीडीडीयू नगर। नई बस्ती, महमूदपुर स्थित विद्या पब्लिक स्कूल में संस्कार भारती, लक्ष्य सोसाइटी व विद्या स्टूडेंट सेवा समिति की ओर से चल रहे 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के दौरान 11वें दिन छात्राओं को मेंहदी लगाने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में खुशबू ने बाजी मारी।
स्कूल के प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में छात्र-छात्राओं को योगा, कत्थक नृत्य, चित्रकला, गायन, तबला वादन आदि का प्रशिक्षण कुशल प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के 11वें दिन मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें छात्रा सोनम, मनीषा, पलक गुप्ता, खुशबू, प्रिया, आंचल, ईशा, नेहा, अर्चना आदि ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल के अनुसार प्रतियोगिता में खुशबू प्रथम, मनीषा द्वितीय व सोनम तृतीय स्थान पर रहीं। बताया कि शिविर में काफी संख्या में छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर मनोज कुमार, सुधीर कुमार पांडेय, अभिषेक, श्रेया आदि मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत स्कूल की प्रधानाचार्य रीमा सिंह ने किया।