चंदौली। मुख्यालय स्थित सकलडीहा रेलवे गेट क्रासिंग पार करते समय मंगलवार की रात बीएसएनएल का सेवानिवृत्त कर्मी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायलावस्था में आसपास के लोगों ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी में इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उक्त कर्मी की मौत हो गई।
नगर के डाक बंगला निवासी चंद्रिका यादव (67) मंगलवार की रात बाजार से घर जा रहे थे। रेलवे क्रासिंग का गेट बंद होने पर वही फाटक के नीचे से क्रासिंग पार होने लगे। इसी दौरान सकलडीहा रोड क्रासिंग के पास किसी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह घायल हो गया। वाराणसी में इलाज के दौरान बुधवार की सुबह मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं आसपास के लोग भी उसके आवास पर पहुंच गए।