फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए दिलाई सामूहिक शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। नेहरु युवा केंद्र द्वारा सोमवार को केवीके सभागार में मतदाता जागरुकता का आयोजन हुआ। इसमें युुवाओं को मतदान करने के लिए सामूहिक रुप से शपथ दिलाया गया। साथ युवा संसद के माध्यम से युवाओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

समाजसेवी परशुराम सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान मतदान करना सबका दायित्व है। समन्वयक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि आज देश में सबसे अधिक आबादी युवाओं की है। युवाओं को देश हित के लिए आगे आना होगा। युवा मतदान के माध्यम से योग्य जनप्रतिनिधि का चुनाव करें, यह उपका दायित्व है। कार्यक्रम समन्वयक शिवम सिंह ने युवाओं को ग्रुप में विभाजित किया और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर युवाओं ने अपना विचार रखा। मुख्य लेखाकार प्रिती श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के संचालन में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में शरद यादव, वीरेंद्र, अजय कुमार, प्रदीप मौर्य, दिलीप कुमार गुप्ता, उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें