बहरियाबाद। स्थानीय जूनियर हाईस्कूल के परिसर में तीन दिवसीय स्काउट/गाइड शिविर का समापन शनिवार को हुआ। शिविर के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास, राष्ट्र सेवा, रस्सी गांठ बांधना सेवा, आपदा प्रबंधन, राष्ट्र के संकट काल एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तौर-तरीके की जानकारी स्काउट ट्रेनर श्रीराम विश्वकर्मा, चंद्रमा राम एवं ब्लाक स्काउट मास्टर बांकेबिहारी सिंह ने दी। शिविर के मुख्य अतिथि संजय यादव यादव एवं विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार ने कैंप का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण के दौरान दी गई जानकारी के बारे में पूछा। स्काउट गाइड के प्रतिभागी बच्चों ने बिना बर्तन के भोजन बनाना, टेंट बनाना, घायलों को बिना स्ट्रेचर के उपचार के लिए ले जाना, ध्वज शिष्टाचार एवं मार्च पास्ट की ट्रेनिंग आदि गतिविधियों को मुख्य अतिथि के सामने प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज सिंह ने शिविर को बच्चों के लिए लाभदायक बताते हुए कहा कि इससे बच्चों में देश प्रेम की भावना जागृत होगी। ब्लाक स्काउट और गाइड मास्टर बांकेबिहारी सिंह ने महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता, ट्रैफिक नियम एवं सर्वशिक्षा अभियान आदि विषयों को प्रमुखता से बताया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मनोज सिंह, न्याय पंचायत समन्वयक अवनी कुमार, परमेश यादव, घनश्याम सिंह यादव, अमित सहाय, वीरेंद्र राम, रीमा गुप्ता, शकीबा रूही, रतन चौहान, विमलेश यादव आदि अध्यापक उपस्थित रहे।