मरदह। क्षेत्र के विवेक ज्ञानदीप एकेडमी में हिंदुस्तान स्काउट-गाइड के तत्वावधान में तीन दिवसीय शिविर का समापन शनिवार को हुआ। शिविर का निरीक्षण मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अवधेश राजभर एवं विशिष्ट अतिथि मिथिलेश कुमार बिंद ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड युवाओं के आत्मबल को ऊंचा रखते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का एक सशक्त माध्यम है। स्काउट उत्तम नागरिकता की पाठशाला है। इससे बच्चों में देशप्रेम की भावना जागृत होती है। अंत में विद्यालय के प्रबंधक राजकमल बिंद ने शिविर को बच्चों के लिए लाभदायक बताते हुए कहा कि इसे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। शिविर में प्रधानाचार्य पिंटू प्रसाद बिंद, कमलेश कुमार पांडेय, संतोष पांडेय, अशोक यादव, वीरेंद्र राम, अवधेश कुमार, अमित कुमार बिंद, रंजीत कुमार, रिंकू यादव, सीमा श्रीवास्तव, सुनीता भारती आदि अध्यापक उपस्थित रहीं।