फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर कटौती होने से किसानों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। किसानों के धान क्रय केंद्र के लिए तहसील में चार केंद्र बनाए गए हैं। किसान जब अपनी उपज को केंद्र पर लेकर पहुंच रहे हैं तो प्रभारी उन्हें सीधे मिलर के पास भेज रहे हैं। इससे किसानों में नाराजगी है। किसानों का कहना है कि वहां पांच से नौ फीसदी प्रति क्विंटल कटौती की जा रही है। इससे किसान अपनी उजप को औने-पौने दामों पर बेचकर घाटा सहने को मजबूर हैं। तहसील क्षेत्र में सेमरा, नेफैड का हमीदपुर, सहकारी समिति कठौड़ी व पचोखर को क्रय केंद्र बनाया गया है। वहां धान लेकर जाने वाले किसानों का आरोप है कि केंद्र प्रभारियों द्वारा नंबर लगाने के साथ ही मिल पर भेजने की बात करते हैं। जब किसान अपनी उपज लेकर मिल पर पहुंचते हैं तो मिलर द्वारा धान में सरकार के द्वारा तय मानक से कम मात्रा में चावल पड़ने का हवाला देते हुए पांच से नौ प्रतिशत तक कटौती की जा रही है। इससे किसानों में नाराजगी व्याप्त है और वह केंद्र व मिल की जगह व्यापारियों को घर बुलाकर धान बेचने को बाध्य हैं। किसानों ने इसकी शिकायत भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष संतोष मिश्रा से की है। जिलाध्यक्ष ने सभी किसानों से आह्वाहन किया कि किसान अपने धान को मिल में न ले जाने के बजाय केंद्र पर रखें। जिससे कटौती से बचा जा सके। उन्होंने चेताया कि यदि क्रय केंद्र प्रभारी और मिलर कटौती बंद नहीं किए तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें