फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री को सौंपा नगर पालिका के गठन की फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। पशुधन विकास व जिला प्रभारी मंत्री जय प्रकाश निषाद को शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष रविंद्र नाथ नगर पालिका परिषद बनाए जाने के संबंध में प्रस्ताव की फाइल सौंपा। कहा कि नगर पंचायत चंदौली को नगर पालिका परिषद बनाए जाए, ताकि लोगों को शहरी क्षेत्र की सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के गठन के लिए शासन की ओर नगर पंचायत चंदौली को पत्र के माध्यम से प्रस्ताव मांगा गया था। नगर पंचायत की ओर से उच्चीकृत कर प्रस्तावित 36 ग्राम पंचायतों को सम्मलित कर नगर पालिका परिषद के गठन सें संबंधित मानचित्र की प्रति नगर पंचायत अध्यक्ष रविंद्र नाथ ने शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री को सौंपा। इसमें नगर पंचायत चंदौली, फुटियां, छित्तो, मझवार, नवहीं, पड़या, धुरीकोट, जगदीशसराय, नरसिंहपुर खुर्द, बिछियां कला व खुर्द, जसुरी, केशवपुर, जसौली, पुरवा, बसारिकपुर, बर्थरा, खगवल, फगुईया, बिसौरी, हिनौती, सिरसी सहित कई गांव शामिल है। प्रभारी मंत्री के नगर पंचायत अध्यक्ष के पत्रक सौंपने के बाद नगर पालिका गठन की कार्रवाई एक बार भी जोर पकड़ लिया।

चंदौली। जनपद के प्रभारी जय प्रकाश निषाद ने शनिवार को नगर के सकलडीहा रोड के पास बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय से कार्य पूूर्ण करने के साथ ही गुणवत्ता का ध्यान दें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा.एके श्रीवास्तव, सुर्यमुनी तिवारी, हरिश्चंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें