फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक धर्म सम्मेलन के पहले दिन निकली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आर्य समाज मंदिर की ओर से चार दिवसीय वार्षिकोत्सव और वैदिक धर्म महोत्सव की शुुरूआत मंगलवार को धर्म ध्वजा फहरा कर हुई। महोत्सव के पहले दिन भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे बाजे और धर्म ध्वजा के साथ वैदिक मंत्रों पर हवन कुंड में आहुतियां डालते हुए आर्य समाजी पूरे नगर में घूमे। इससे पूरे नगर में वैदिक मंत्रों की गूूंज होती रही।
विज्ञापन

महोत्सव के पहले दिन सुबह आठ बजे वेद प्रकाश ब्रजवासी की देख रेख में ऋग्वेद शतक यज्ञ हुआ। इसमें यजमान के रूप में नीरज कुमार निधि देवी, अजय आर्य किरन आर्य, अवधेश फौजी मंजू आर्य, राजेन्द्र गुप्ता चंद्रावती देवी और रामप्यारे रस्तोगी, सत्यवती सिंह, रंजीत सिंह आदि यजमान रहे। दोपहर दो बजे समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दो घोड़ों पर सवार धर्मध्वजाधारकों के नेतृत्व में महिला पुरुष और बच्चे धर्म ध्वजा लेकर चले। एक वाहन पर वैदिक मंत्रो के बीच हवन कुंड में आहुतियां डाली गई। शोभायात्रा आर्य समाज मंदिर से शुरू होकर जीटी रोड होते हुए रेलवे पुल, कैलाशपुरी, रविनगर से होते हुए वापस मंदिर पर आकर समाप्त हुई। कैलाशपुरी में कैलाश किशोर पोद्दार के आवास पर शोभायात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया गया। बुधवार की सुबह 8 बजे से यजुर्वेद शतक यज्ञ, भजन एवं प्रवचन होगा। शाम 4 बजे संध्या भजवन व प्रवचन कार्यक्रम होगा। इस मौके पर गुप्तनाथ, प्रमोद शास्त्री, नंदलाल, राजेश योगी, मुसाफिर मिश्र, नीलमणि प्रकाश, चंद्रेश्वर जायसवाल, अरुण आर्य, शीतला प्रसाद, रामकिशुन, डॉ. रामप्रकाश शाह, विनय वर्मा, अजीत आर्य, राम सिंह, डॉ. अजय आर्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें