फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा में खराब पड़े कई हैंडपंपों से नाराज ग्रामीणों ने मरम्मत कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। चेताया कि शीघ्र खराब हैंडपंपों की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद ग्राम प्रधान और सचिव हैंडपंपों के मरम्मत को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। हैंडपंपों के खराब होने से ग्रामीणों के सामने पेयजल की समस्या है। आरोप लगाया कि शासन स्तर पर शौचालय से लेकर पीएम आवास पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है लेकिन विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा के कारण पात्र लाभार्थी आज भी इसका लाभ पाने से वंचित हैं। बीते कई माह से वार्ड नंबर चार में हैंडपंप मरम्मत के अभाव में खराब पड़ा है। शिकायत के बाद भी सचिव और प्रधान चुप्पी साधे हुए है। नाराज ग्रामीण प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना से वंचित लोगों को जोड़ने, अलाव की व्यवस्था व हैंडपंप की मरम्मत की मांग को लेकर विरोध जताया। बीडीओ गुलाब चंद्र सोनकर ने बताया कि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। सचिव को फोन कर निर्देशित कर दिया गया है। प्रदर्शन करने वालों में मुकेश नंदन, भृगु, श्यामा, भुगना, संजय, सुजीत, शंकर, विवेक, वैजयंती देवी, देवा, सुदामा देवी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें