फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के गुरुद्वारा के सामने शहाबगंज के बटउवा गांव निवासी और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से निर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष प्रांजल पांडेय का रविवार को स्वागत किया गया। गाजे बाजे के साथ युवाओं ने प्रांजल पांडेय को फूल मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन

राहुल जायसवाल के नेतृत्व में युवा गुरुद्वारा के सामने एकत्र हुए। दोपहर बाद प्रांजल पांडेय पहुंचे। यहां युवाओं ने स्वागत किया। इस दौरान सुधीर चौहान सहित अन्य युवाओं ने इस जीत के लिए बधाई दी। कह कि इसी तरह पूर्वांचल एवं उत्तर प्रदेश के साथ ही देश के अन्य विश्वविद्यालयों में यहां के युवा परचम लहराएंगे। स्वागत करने वालों में अरविंद पांडेय, सुधीर चौहान, अमित गोस्वामी, देवर्षि मिश्रा, सचिन गुप्ता, अंबरीष राय, अनु जायसवाल, ओम प्रकाश पांडेय, चंद्रकांत उर्फ डब्बा तिवारी, गोलू चौहान, श्यामू चौहान, राजेश्वर त्रिपाठी (विक्की), संजय उपाध्याय, पन्ना पटेल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें